घाटशिला : घाटशिला के पूर्व भाजपा विधायक लक्ष्मण टुडू ने रविवार को मुसाबनी प्रखंड के टेटाबदिया गांव के पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सह बूथ अध्यक्ष धीरेंद्र पातर के पुत्र गणेश पातर के बीते दिनों दुर्घटना में पैर टूट जाने के कारण जमशेदपुर साकेत अस्पताल में इलाज में आर्थिक मदद देते हुए अस्पताल से छुट्टी करा कर घर भेजा.(नीचे भी पढ़े)
श्री टुडू ने उनके परिवार वालों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगे भी किसी तरह की मदद की जरूरत होगी तो मदद की जाएगी. इस मौके पर परिवार वालों ने पूर्व विधायक के प्रति आभार प्रकट किया.




