घाटशिला : हजारीबाग के कारोबारी आदित्य जैन(33 वर्षीय) नामक युवक ने चूहा मारने वाली दवा खा कर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के संबंध में आकाशदीप होटल के मालिक विष्णु प्रसाद मुखर्जी ने बताया कि शनिवार की शाम होटल में आया था, उसका आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक कागजात जमा कराने के बाद उसे कमरा दिया गया. उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने से पूर्व अपने किसी रिश्तेदार राहुल जैन को वीडीओ बनाकर रांची भेज दिया था. वीडियो मिलते ही रिश्तेदार ने फोन कर घटना की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़े)
सूचना मिलते ही होटल के मैनेजर कर्मचारी रूम नंबर 105 का दरवाजा तोड़कर तत्काल बाहर निकाला एवं पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद अनुमंडल अस्पताल ले कर पहुंचे. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने प्राथमिक उपचार कर जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया. डॉक्टर टुडू ने बताया कि मरीज की स्थिति गंभीर है, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. पल्स रेट काफी कम है.




