घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक व घाटशिला अंचल आधिकारी राजीव कुमार ने रविवार को अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू से कई जानकारी ली तथा सर्वप्रथम उपस्थिति पंजी की जांच की. इसके बाद अस्पताल के विभिन्न वार्ड में जाकर मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिया. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने अति कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती बच्चों को देखा तथा बात किए. शिकायत मिली थी कि ब्लड स्टोरेज में ब्लड नहीं रहता है. अस्पताल में बने ब्लड स्टोरेज का भी जांच किया उन्होंने ब्लड स्टोरेज में देखा कि 3 यूनिट ब्लड उपलब्ध है. निरीक्षण के बाद अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में व्यवस्था संतोषजनक पाया गया.




