चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के विभिन्न गांव के किसानों के बीच मंगलवार को सोशल फॉरेस्ट की ओर से जल छाजन योजना के तहत किसानों के बीच स्प्रे मशीन,कुदाल और सब्जी की खेती करने के लिए बीज का वितरण किया गया. मौके पर उपमुखिया पिंटू महतो ने किसानों के बीच उक्त सामग्री का वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर उपमुखिया ने किसानों को अपनी जमीन पर सब्जी की खेती कर आय अर्जित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए राज्य सरकार कई योजना पारित की है, जिसका लाभ लेकर किसान आर्थिक रूप से स्वावलंबी बने. मौके पर किसानों के बीच मडवा,लऊकी,करेला,झिंगा और भिंडी समेत अन्य सब्जी के बीज का वितरण किया गया. मौके पर सुनीता मुर्मू,सदन महतो,कृष्णा महतो, ठाकुर प्रसाद महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.













