चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चाकुलिया स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित महिला किसान उत्पादक समूह की वार्षिक आमसभा (एजीएम) में बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने उपस्थित मातृशक्ति महिलाओं से संवाद किया और उन्हें सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया. उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जानकारी साझा की.साथ ही इन योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया. (नीचे भी पढ़े)

विधायक ने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण से ही एक मजबूत समाज एवं समृद्ध झारखंड का निर्माण संभव है. महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी और उनके सामूहिक प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, बलराम महतो, राजा बारिक, राहुल महतो, मिथुन कर,मोहन माईति समेत अन्य उपस्थित थे.




