जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में गुरुवार को स्नातक में नामांकन कराने पहुंचे सुकू हेंब्रम और दिनेश हेंब्रम के साथ रोड में कुछ असामाजिक तत्वों ने नशा करने के लिए पैसों की मांग करते हुए मारपीट कर दी. इसकी सूचना आजसू और अभाविप के नेताओं को हुई तो सभी ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया और उसकी सूचना थाना प्रभारी को दी. थाना आने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से असामाजिक लड़कों के घर का पता चला तो पुलिस उसमें परिवार को थाना ले आई. (नीचे भी पढ़ें)
सुकू हेंब्रम ने कहा कि कॉलेज का काम खत्म करके वह कॉलेज से बाहर निकला और लघुशंका के लिए रुका तो वहां पर पहले से बैठे 5-6 लडको ने उसे रोक कर पैसों की मांग की पैसा मांगा और छीनने का प्रयास किया. उन लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे एवं उसके साथी की साथ के लड़के के साथ मारपीट कर ली किया है और पैसे भी छीन लिए. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के नशे के सेवन खिलाफ और युवाओं को सजग करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस हर कदम पर सभी मानगो मानगो वासियों के साथ हैं और हर तरह से कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए वे तत्पर होगा हमलोग देने को तत्पर हैं. इस दौरान हेमंत पाठक ,साहेब बहती, राजेश महतो ,कामेश्वर प्रसाद ,जगदीप सिंह , बापन घोष,सुभम राज ,सिद्धार्थ सिंह , विकास गिरीe ,युवराज कुमार इत्यादि उपस्थित थे



