गालूडीह: उलदा पंचायत के मुखिया लालमोहन सिंह ग्रामीणों से गुरुवार शाम पुतरु गांव पहुंचे. उन्होंने आठ दिनों से घर में कैद सात परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि पहले रैयतदार और ग्राम प्रधान से इस मामले पर बात की जाएगी.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद बैठक कर समस्या का हल किया जाएगा. आखिर ये परिवार के लोगों को बाहर निकलने का रास्ता तो हर हाल में निकालना होगा.



