• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 11, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cabinet decisions – झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, झारखंड पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को सरकार देगी लाभ, राशन दुकान से 1 रुपये किलो मिलेगा चना दाल, पश्चिम सिंहभूम समेत 7 जिलों में मिलेगा इडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ, पश्चिम सिंहभूम में बनेगा 3 नया थाना भवन, जानें क्या क्या हुआ कैबिनेट में प्रस्ताव पारित

jharkhand cabinet decisions – झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, झारखंड पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को सरकार देगी लाभ, राशन दुकान से 1 रुपये किलो मिलेगा चना दाल, पश्चिम सिंहभूम समेत 7 जिलों में मिलेगा इडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ, पश्चिम सिंहभूम में बनेगा 3 नया थाना भवन, जानें क्या क्या हुआ कैबिनेट में प्रस्ताव पारित
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिेनट की बैठक हुई. इस कैबिनेट की बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसके तहत एक रुपये प्रति किलो चना दाल सरकारी राशन दुकानों में देने की मंजूरी दी गयी. इसके अलावा पश्चिम सिंहभूम जिले के अलावा दुमका, लातेहार, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा समेत सात जिलों में अत्यंत पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने को मंजूरी दी गयी. वहीं, इडब्ल्यूएस के रुप में नियुक्ति के लिए आवेदन करने की मंजूरी दी गयी. इसके अलावा पश्चिम सिंहभूम जिले में तीन नये थाना गुदड़ी, लोढ़ाई, सेरेंगदा बनाने को मंजूरी दी गयी. वहीं, डिजिटल पंचायत योजना को मंजूरी दी गयी. रांची में 27 अक्तूबर से वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा, जिस पर 13 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी.(नीचे भी पढ़े)
झारखंड मंत्रालय में 11 अगस्त को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :-
1. विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार की उदय योजना की प्रशासनिक स्वीकृति के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) को ऋण स्वरूप विमुक्त की गयी सम्पूर्ण राशि 6136.37 करोड़ रुपये का 3 चौथाई 4,602.2775 करोड़ रुपये अनुदान एवं एक चौथाई 1534,0925 करोड़ रुपये हिस्सा पूंजी में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई.
2. पुलिस संस्करण के ध्रुव हेलिकॉप्टर के लिए संविदा पर पूर्व स्वीकृत 03 (तीन) हेलिकॉप्टर पायलट के अनुबंध राशि की अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई.
3. पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला अंतर्गत नये पुलिस थाना सृजन की स्वीकृति दी गई.
4. राज्य में पुलिस थानों के सामान्य कार्यों के निष्पादन हेतु स्थायी अग्रिम की स्वीकृति दी गई.
5. दुलकी जलाशय योजना के पुनरुद्धार एवं मुख्य नहरों के लाईनिंग कार्य हेतु रूपये 3470.55 लाख (रूपये चौतीस करोड़ सत्तर लाख पचपन हजार) रुपये मात्र के प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
6. झारखण्ड राज्य के ग्राम पंचायतों में अवस्थित पंचायत भवन में डिजिटल पंचायत केन्द्र के स्थापना हेतु डिजिटल पंचायत योजना की स्वीकृति दी गई.
7. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अन्तर्गत भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के झारखण्ड राज्य बंदोबस्त कार्यालयाधीन मुंसरीम सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) (संशोधन) नियमावली-2023 के गठन की स्वीकृति दी गई.
8. 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुए वर्ष के लिये झारखण्ड में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण पर भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक के लेखापरीक्षा प्रतिवेदन (निष्पादन लेखापरीक्षा) को झारखण्ड विधानसभा के पटल पर उपस्थापन की स्वीकृति दी गई.
9. झारखण्ड रांची में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियन ट्राफी 2023 का आयोजन करने एवं उक्त आयोजन के क्रम में व्यय होने वाली राशि की स्वीकृति प्रदान की गई.
10.केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत संचालित पोषण अभियान योजना के कार्यान्वयन संबंधी मार्गनिर्देश में संशोधन की स्वीकृति दी गई.
11. झारखण्ड राज्य के 24 जिलों के जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्टों के वर्ष 2020-21 के वार्षिक प्रतिवेदनों को झारखण्ड विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई.
12. झारखण्ड राज्य के 24 जिलों के जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्टों के वर्ष 2021-22 के वार्षिक प्रतिवेदनों को झारखण्ड विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई.
13. सातवें वेतन आयोग के अनुशंसा के आलोक में सरकारी सेवकों को विभिन्न भत्तों की अनुमान्यता से संबंधित वित्त विभागीय संकल्प संख्या-737/ वि०, दिनांक 27.03.2018 में संशोधन की स्वीकृति दी गई.
15. गुमला जिला अन्तर्गत सिसई पुलिस अंचल के सृजन की स्वीकृति दी गई.
16. झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा गठित दी हाइकोर्ट ऑफ झारखंड के रुल 2019 पर राज्यपाल का अनुमोदन प्राप्त करने के निमित्त प्रस्तावित नियमावली पर स्वीकृति दी गई.
17. झारखंड में 40 कोर्ट बिल्डिंग कार्य की कुल लागत राशि 35,70,14,737 (पैंतीस करोड़ सत्तर लाख चौदह हजार सात सौ सैंतीस रूपये) रुपये मात्र पर पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
18. झारखण्ड राज्य खुला विश्वविद्यालय की स्थापना के उपरांत आवश्यक मदों में व्यय हेतु बीज धन की वृद्धि की स्वीकृति दी गई.
19.राज्यान्तर्गत संचालित सरकारी पारामेडिकल संस्थानों के सफल छात्र-छात्राओं को एक वर्ष के लिए राज्य के अस्पतालों में बॉण्ड आधारित सेवाएं देने की स्वीकृति दी गई.
20. राज्य सरकार के वैसे कर्मी, जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया दिनांक 1 दिसंबर 2004 के पूर्व पूर्ण हो गयी हो, परन्तु 1 दिसबर 2004 के पश्चात् नियुक्त हुए हो, उन्हें पुरानी पेंशन योजना की अनुमान्यता हेतु निर्गत संकल्प संख्या 126 दिनांक 1 अगस्त 2022 में संशोधन की स्वीकृति दी गई.
21. झारखण्ड राज्य के कैंसर रोगियों की चिकित्सा हेतु वित्त नियमावली के नियम 235 के प्रावधानों को शिथिल करते हुए नियम 245 के अन्तर्गत टाटा मेडिकल सेन्टर, न्यू टाउन राजार हाट, कोलकता के मनोनयन, आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 5,00,000 (पाँच लाख) रूपये के अतिरिक्त विभागीय स्तर से मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अन्तर्गत 20,00,000 (बीस लाख) रूपये तक अर्थात् कुल 25,00,000 लाख रुपये, तक के चिकित्सा व्यय की स्वीकृति तथा उक्त चिकित्सा संस्थान एवं झारखण्ड राज्य आरोग्य सोसाईटी, राँची के साथ एमओयू की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
22.: वन टाइम सेटलमेंट योजना को तीन माह (जुलाई 2023 से सितम्बर 2023) का अवधि विस्तार प्रदान करने की स्वीकृति दी गई.
23. झारखण्ड राज्य के वैसे जिले, जहाँ जिलास्तरीय पदों में अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) तथा पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के लिए झारखण्ड पदों एवं सेवाओं में आरक्षण शून्य है, वैसे जिलों में अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1 ) तथा पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के सदस्यों को इडब्ल्यूएस के रूप में, अगले आदेश तक आवेदन करने तथा नियुक्ति हेतु पात्र किए जाने की स्वीकृति दी गई.
24. झारखण्ड ऑफ्टर केयर (पश्चात्वर्ती देख-रेख ) दिशानिर्देश, 2023 की स्वीकृति दी गई.
25. झारखण्ड राज्य के विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग, झारखण्ड लोक सेवा आयोग, केंद्रीय और झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग और विभिन्न भर्ती एजेंसियाँ जैसे बैंकिंग या रेलवे भर्ती बोर्ड आदि के द्वारा वर्ग ‘ए. ‘बी’ और ‘सी’ में भर्ती हेतु प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था प्रदान करने हेतु “एकलव्य प्रशिक्षण योजना” के विस्तृत मार्गदर्शिका की स्वीकृति दी गई.
26. झारखण्ड राज्य के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, विधि, जन संचार, फैशन डिजाईनिंग / फैशन टेक्नॉलोजी, होटल मैनेजमेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आईसीडब्लूए से संबंधित प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था प्रदान कराने हेतु ‘मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के विस्तृत मार्गदर्शिका की स्वीकृति दी गई.
27. झारखण्ड राज्य वित्त आयोग (अध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति, सेवाशर्त एवं प्रक्रिया) नियमावली, 2022 में संशोधन की स्वीकृति दी गई.
28. वित्तीय वर्ष 2023-2024 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका को पारित न्यायादेश के अनुपालन में झारखण्ड राज्य में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के असमायोजित कर्मियों को 1 जुलाई 2004 से राज्य सरकार वैचारिक रूप से समायोजन करने एवं देय वित्तीय लाभों की स्वीकृति दी गई.
29. क्षमता विकास हेतु राज्य के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के लिए अनिवार्य इ-लिटरेसी कार्यक्रम की नयी व्यवस्था के तहत् परीक्षा के संचालन हेतु नीति निर्धारण के संशोधन एवं परीक्षा के आयोजन हेतु वित्तीय नियमावली 235 को शांत करते हुए वित्तीय नियमावली 245 के तहत् मनोनयन के आधार पर एनआइइएलआइटी, रांची के साथ एकरारनामा करने की स्वीकृति दी गई.
30. झारखण्ड सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (जेएसएफएसएस) से आच्छादित सभी परिवारों के लिए प्रति परिवार 01 (एक) किलोग्राम चना दाल प्रतिमाह 1.00 (एक) रूपये प्रति किलोग्राम के अनुदानित दर पर वितरण करने की चना दाल वितरण की संशोधित योजना की स्वीकृति दी गई.

Developer

Developer

Related Posts

West singhbhum awareness rally – सीकेपी स्काउट डेन से ब्राह्मणी पहाड़ तक निकली जागरूकता रैली, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका अधिकार, सड़क सुरक्षा और स्वच्छता का दिया संदेश
खबर

West singhbhum awareness rally – सीकेपी स्काउट डेन से ब्राह्मणी पहाड़ तक निकली जागरूकता रैली, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका अधिकार, सड़क सुरक्षा और स्वच्छता का दिया संदेश

October 11, 2026
Jamshedpur incident – मानगो : ट्रक में चालक का शव मिलने से सनसनी, तमिलनाडु का रहने वाला है चालक
खबर

Jamshedpur incident – मानगो : ट्रक में चालक का शव मिलने से सनसनी, तमिलनाडु का रहने वाला है चालक

October 11, 2026
Jamshedpur hungama in mgmch : जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल परिसर में की तोड़फोड़, मशीन भी की गई क्षतिग्रस्त
खबर

Jamshedpur hungama in mgmch : जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल परिसर में की तोड़फोड़, मशीन भी की गई क्षतिग्रस्त

October 11, 2026
Next Post

jamshedpur co-operative law college - जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के होने वाली परीक्षा का विद्यार्थियों ने किया विरोध, कैलेंडर माह में सितंबर दिखाया गया और परीक्षा उसके पहले अगस्त में ही ली जा रही है

jamshedpur sbi pensioners association- एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक में कई फैसले लिये गये, समाजसेवा करेंगे पेंशनर्स

tata bluescope steel - गुवाहाटी में बने भारत के सबसे बड़े बैडमिंटन स्टेडियम्स में हुआ जमशेदपुर के टाटा ब्लू-स्कोप स्टील का प्रोडक्ट का इस्तेमाल, अत्याधुनिक प्रोडक्ट ने देश में लहराया परचम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama in mgmch : जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल परिसर में की तोड़फोड़, मशीन भी की गई क्षतिग्रस्त

Jamshedpur singer’s devotional song to be reaeased today : आज रिलीज हो रहा है जमशेदपुर के चंचल गोस्वामी का भक्ति गीत, ‘मां का सजा है दरबार’ टी-सीरीज से होगा जारी

Jamshedpur bench press and deadlift team achievments : ऑल बंगाल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन, कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में गई 15 सदस्यीय टीम ने जीते 48 पदक

Jaamshedpur bjym seva sankalp campaign : भाजयुमो ने सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघीडीह में किया सेवा कार्य, क्षेत्र के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण

Horoscope Know Your Day Sunday 11th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 11 अक्टूबर 2026

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama in mgmch : जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल परिसर में की तोड़फोड़, मशीन भी की गई क्षतिग्रस्त

Jamshedpur singer’s devotional song to be reaeased today : आज रिलीज हो रहा है जमशेदपुर के चंचल गोस्वामी का भक्ति गीत, ‘मां का सजा है दरबार’ टी-सीरीज से होगा जारी

Jamshedpur bench press and deadlift team achievments : ऑल बंगाल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन, कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में गई 15 सदस्यीय टीम ने जीते 48 पदक

Jaamshedpur bjym seva sankalp campaign : भाजयुमो ने सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघीडीह में किया सेवा कार्य, क्षेत्र के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण

East singhbhum district international agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 वर्षीय दंपतियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में इलाज में कोताही व परिजनों से दुर्व्यवहार पर मानगो झामुमो में रोश, पार्टी कार्यकर्ताओं का दल अधीक्षक से मिला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News