जमशेदपुर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) पेंशनर्स एसोसिएशन,जमशेदपुर की मासिक बैठक एसबीआई जमशेदपुर शाखा में आयोजित की गई. इस बैठक में वरिष्ठ सदस्य मोहन दास को 75 वर्ष से अधिक आयु होने पर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा आजादी के 75 साल पूरे होने पर “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाने के लिए जमशेदपुर के बिष्टुपुर के पार्वती घाट स्थित लेपरोसी कॉलोनी (अंत्योदय आश्रम) के बच्चों के बीच “टिफिन पैकेट और छोटे राष्ट्रीय झंडे” वितरित करने का निर्णय लिया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस बैठक में 50 से अधिक पेंशनर्स उपस्थित थे. सहायक सचिव शुभ्रल राय “आंखों की कनजाईटिभाईटिस” बीमारी और उससे बचने की उपाय के बारे विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई. इस सभा को सचिव चमक सेनगुप्ता और अध्यक्ष टीएस कलसी परिचालन किया.




