जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीन संचालित जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के दूसरे, पांचवें और छठे की परीक्षा 24 अगस्त से शुरू होने का नोटिफिकेशन शुक्रवार को प्रकाशित किया गया जबकि 27 जुलाई कोल्हान यूनिवर्सिटी के द्वारा परीक्षा कैलेंडर में सितंबर के दूसरे सप्ताह से परीक्षा शुरू करने की बात कही गई थी. (नीचे भी पढ़े)
वर्तमान में सिलेबस करीब आधे से ज्यादा बचा हुआ है और बिना सिलेबस खत्म किये ही परीक्षा शुरू हो रही है इसलिए सभी विद्यार्थियों ने यह तय किया कि सामूहिक रूप से इसका विरोध करेंगे और परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने की मांग करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
कॉलेज के विद्यार्थी अमर कुमार तिवारी ने कहा की शनिवार को सभी विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इसका जोरदार बिरोध भी शनिवार को कॉलेज के प्रांगण में किया जाएगा. किसी हाल में भी बिना सिलेबस खत्म किये परीक्षा होना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.




