जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार के सदस्यों के साथ लॉयर्स डिफेंस की ओर से सदस्य परमजीत कुमार श्रीवास्तव एवं अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने एक बैठक बुलाई. बार के पूर्व कोषाध्यक्ष दिव्येंदु मंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडवोकेट्स वेलफेयर फैमिली पेंशन प्लान के तहत अधिवक्ताओं के लिए पेंशन स्कीम पर विचार-विमर्श हुआ.
बताते चलें कि विगत 5 अप्रैल 2022 को झारखंड बार कौंसिल की ओर से एडवोकेट्स वेलफेयर फैमिली पेंशन प्लान के लिए पांच अधिवक्ताओं को पेंशन स्कीम पर काम करने के लिए कहा गया था. इसी के आलोक में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने उपस्थित अधिवक्ताओं को इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी. परमजीत कुमार श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं के मेडिकल चेकअप के लिए भी एक ज्ञापन तैयार किया गया जिसे जिला बार के सदस्यों से हस्ताक्षर कराने के बाद जिला बार की तदर्थ समिति को सौंपा जायेगा. इसी कार्यक्रम में आगामी 5 सितंबर को लायर्स डिफेंस की टीम के माध्यम से एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा, जिसकी सूचना भी तदर्थ समिति के सदस्यों को लिखित रूप में दी जायेगी.
बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष बलाई पंडा,रमन जी, दिलीप कुमार महतो, संजीव कुमार झा, रवींद्र कुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, दिलीप सिंह, नीरज कुमार, विद्युत नदी, संजय द्विवेदी, राजन कुमार, राजीव रंजन, नवीन प्रकाश, सिकंदर कुमार, इसित दत्ता, महेश कुमार, संजय कुमार, बसंत शर्मा, अरविंद सरायवाला सहित 50 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे. सभी अधिवक्ताओं ने अपनी सहमति जताते हुए पूर्व में दिवंगत सभी अधिवक्ताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. अंत में राष्ट्र गान के साथ बैठक संपन्न हुई.




