
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यालय कक्ष में आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना. बारी-बारी से फरियादियों से मुलाकात कर उन्होने प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक दिशा -निर्देश दिए. कुछ मामलों को लेकर तत्काल संबंधित अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारियों से दूरभाष के माध्यम दिशा-निदेश देते हुए ऑन स्पॉट समाधान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
प्राप्त आवेदनों में निजी विद्यालय में फीस जमा नहीं होने से बच्चों को निकाले जाने, क्वार्टर पर अवैध कब्जा, निर्माण कार्य में बाधा, नौकरी से संबंधी आवेदन, मृत्यु उपरांत परिजनों को देय पावनाओं का भुगतान, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आवास समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आम जनता की समस्याओं को जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने संवेदनापूर्वक सुनते हुए जांचोपरांत समस्याओं के समयबद्ध निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया.




