
जमशेदपुर : कोल्हान की सबसे बड़ी औद्योगिक और व्यवसायिक संस्था सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने टाटा स्टील भूमि विभाग के अधिकारियों एवं टाटा स्टील के अंतर्गत आने वाली टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व में जुस्को) के अधिकारियों के खिलाफ टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से शिकायत की गयी है. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण मुकेश मित्तल ने टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारियों एवं टाटा स्टील के अंतर्गत आने वाली 100 प्रतिषत स्वामित्व वाली टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व जुस्को) के अधिकारियों खासकर यूआइएसएल के प्रबंध निदेषक एवं वरीय महाप्रबंधक (झारखण्ड सर्विसेज) के अनैतिक आचरण करते हुए गुंडे और बदमाश जैसे लोगों के सहयोग से जमशेदपुर के आम लोगों और नागरिकों को आतंकित और परेशान किया जा रहा है. उपाध्यक्ष, जनसंपर्क एवं कल्याण ने बताया कि टाटा स्टील प्रबंधन ने कड़ी मेहनत से न केवल देश के भीतर बल्कि दुनिया भर में अपने कर्मचारियों तथा अपने द्वारा बसाये लोगों के प्रति अपने नैतिक आचरण से एक ऊंची प्रतिष्ठा प्राप्त की है और इस प्रतिष्ठा को हमेशा के लिये बनाये रखने का प्रयास किया है. (नीचे भी पढें)
लेकिन दुर्भाग्यवश टाटा स्टील लैंड विभाग एवं टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के उच्च अधिकारियों ने जमशेदपुर के प्रभावशाली वर्ग के निहित स्वार्थों को पूर्ण करने में अपना ध्यान लगा रहे हैं जो जमशेदपुर के आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से आतंकित और परेशान करने तथा दहशत फैलाने का कार्य कर रहे हैं. वे अपने गुण्डा तत्वों के समूहों के साथ एक सामानांतर प्रशासनिक और पुलिस विभाग चलाने जैसा कार्य कर रहे हैं, जो टाटा स्टील की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा कार्य है. उपाध्यक्ष, जनसंपर्क एवं कल्याण ने कहा कि टाटा स्टील की गरिमा और साख को देखते हुए टाटा स्टील लैंड विभाग एवं टाटा स्टील यूआईएसएल के जमशेदपुर के आम नागरिकों के प्रति अनैतिक कार्यों और कृत्य को अतिषीघ्र रोकने की आवश्यकता है जिससे टाटा स्टील के प्रति जमशेदपुर और देश के लोगों में विश्वास की भावना है वह बनी रहे. ध्यानाकृष्ट कराने वाली पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री, उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा, टाटा संस के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन को भी भेजी है.




