जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी प्रांगण के ऑडियो विजुअल हॉल में लाइब्रेरी साइंस विभाग की ओर से ‘ लाइब्रेरियन डे’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ एसआर रंगनाथन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एनएमएल के पूर्व निदेशक डॉ एनजी गोस्वामी ने लाइब्रेरी साइंस के जनक की विचारधारा की चर्चा की एवं छात्राओं को पुस्तकालय से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया. वाणिज्य विभाग की डीन डॉ दीपा शरण ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढें)

सीवीसी डॉ अत्रपूर्णा झा ने सभी छात्राओं को लाइब्रेरी से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया एवं इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए दिशानिर्देश दिये. डॉ नूपुर अन्विता मिंज ने लाइब्रेरी और लाइब्रेरियन की भूमिका पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में डॉ पुष्पा कुमारी ने बच्चो को इसी क्षेत्र में भविष्य में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी. डॉ अमृता कुमारी, डॉ कामिनी, लाइब्रेरियन सीमा सिंह एवं जया तिवारी आदि उपस्थित थे. लाइब्रेरी साइंस की सोनल ने मंच संचालन किया, जबकि पायल, संध्या, कुसुम, पामेला, निधि, चंदा, रिंकू, प्रिया, प्रियंका आदि छात्राओ ने स्किट तथा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये अपने विचार प्रस्तुत किये. विभाग की फैकल्टी अनीता मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही लाइब्रेरियन डे के आयोजन का समापन हुआ.




