• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 13, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur ser gm singhbhum chamber : सिंहभूम चैंबर ने दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम को सौंपा 38 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन, टाटानगर स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की रखी मांग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर उन्हें टाटानगर स्टेशन एवं रेलवे से संबंधित अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की अध्यक्षता में महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा के जमशेदपुर आगमन पर उनसे मिलने गये प्रतिनिधिमंडल में महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल व सचिव भरत मकानी शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

चैम्बर द्वारा रेल जीएम को सौंपे ज्ञापन में जिन बातों की ओर महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराया गया है उनमें यात्रियों के ड्रॉप एरिया को और चौड़ा कराने, पार्किंग चार्ज इंट्री गेट की जगह निकास द्वार पर वसूलने की व्यवस्था करने, पार्किंग में चौपहिया एवं तिपहिया वाहनों के लिए अलग एग्जिट गेट बनाने, टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 4 एवं 5 पर एस्केलेटर की सुविधा मुहैया कराने, टा महिलाओं की सुविधा के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाने, सभी प्लेटफार्मों पर साफ-सुथरे टॉयलेट/पिंक टॉयलेट की व्यवस्था करने, वरिष्ठ नागरिकों/मरीजों/ दिव्यांगों के लिए बैटरी कार की व्यवस्था करने, पार्सल गेट के पास इमर्जेंसी सेवा के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने, सभी प्लेटफॉर्मों पर मोबाइल फोन चार्जिंग प्वाईंट बढ़ाने, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड टैक्सी या ऑटो की सुविधा बहाल करने जैसी मांगें शामिल हैं.(नीचे भी पढ़ें)

इसके अतिरिक्त टाटानगर स्टेशन में पूर्व की भांति सभी प्लेटफॉर्मों में किताबों/अखबारों/मैगजीन की दुकानें शुरू कराने, प्रातः 6.00 से 6.30 बजे के दौरान टाटानगर स्टेशन में जनरल टिकट लेने के लिए 10 टिकट काउंटर खोलने, यात्रियों को ड्रॉप करने आये लोगों के लिए टिकट आरक्षण केन्द्र में अलग से केवल प्लेटफॉर्म टिकट काउंटर की व्यवस्था करने, ट्रेन छूटने से पूर्व ट्रेन छूटने का एनाउन्समेंट कराने, टाटानगर का सीट कोटा एवं वीआइपी कोटा बढ़ाने, सप्ताह में एक दिन चलने वाली टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस को सप्ताह के सातों दिन चलाने एवं  टाटा यशवंतपुर एक्सप्रेस  के फेरे बढ़ाये जाने जैसी मांगें भी की गयी हैं.(नीचे भी पढ़ें)

हावड़ा से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नं.1 में ही प्रवेश दिये जाने की मांग की गयी है ताकि यात्री मॉडल स्टेषन की सुविधाएं हासिल कर सकें, यात्रियों की संख्या को देखते हुए टाटा-झारसुगुड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने, हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस की तरह एक और ट्रेन हावड़ा-बड़बिल के लिए शुरू करने, क्षेत्र की आबादी के मद्देनजर टाटानगर स्टेशन के लोड को कम करने के लिए आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को विकसित करने, टाटानगर से जयपुर तक के लिए सीधी रेल सेवा के लिए शालीमार-जयपुर एक्सप्रेस को टाटानगर होकर रेगुलर बेसिस पर चलाने, हावड़ा से जयपुर के लिए धनबाद होकर चलाई जानेवाली कई ट्रेनों में से किसी एक को सप्ताह में तीन दिन टाटानगर होकर चलाने,  इसके अलावा हावड़ा से जयपुर वाया टाटानगर दुरंतो ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलाने, टाटा पिगमेंट गेट के पास स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क का विस्तार कार्य पूरा कराने की मांग भी की गयी है.(नीचे भी पढ़ें)

ऐसे ही जुगसलाई रेलवे फाटक के पास पैदल/साइकिल सवार आम लोगों के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराने, टाटानगर स्टेशन के पास स्थित संकटासिंह पेट्रोल पंप के पास से जानेवाली सड़क जो रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर से सेकेण्ड इंट्री गेट तक जाती है को अतिशीघ्र बनवाने, टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2, 3, 4 एवं 5 में शेड का विस्तार कराने, प्रत्येक कंपार्टमेंट में स्टेशन के नाम को दर्शाने की व्यवस्था, आरक्षित कंपार्टमेंट में सीसीटीवी की व्यवस्था कराने, हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस और हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस  के एसी कोचों में सुधार करने, टाटानगर स्टेशन से कलकत्ता, भुवनेश्वर, दिल्ली, मुबई, चेन्नई के लिए चलने वाली कई ट्रेनों में से प्रत्येक जगह के लिए कम से कम किसी एक ट्रेन में मेडिकल कोच की व्यवस्था कराने, हावड़ा-मुम्बई कुर्ला  एक्सप्रेस में पैन्ट्रीकार की व्यवस्था कराने, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी को आगे बढाने से हो रही देरी में सुधार कराने,  सभी ट्रेनों में एसी कोच की संख्या बढ़ाने एवं प्रथम श्रेणी कोच की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही जेडआरयूसीसी एवं डीआरयूसीसी में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को प्रतिनिधित्व प्रदान करने की मांगें भी शामिल हैं.

Developer

Developer

Related Posts

Saraikela theft : कपाली स्थित न्यू आजाद कॉलोनी के घर में चोरी, गैस सिलेंडर से स्विच बोर्ड तक उखाड़ ले गए चोर, देखें video
खबर

Saraikela theft : कपाली स्थित न्यू आजाद कॉलोनी के घर में चोरी, गैस सिलेंडर से स्विच बोर्ड तक उखाड़ ले गए चोर, देखें video

October 13, 2026
Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ
खबर

Jamshedpur rural stress relief camp : बहरागोड़ा सीएचसी में विशेष तनाव मुक्ति शिविर आयोजित, 92 मरीजों ने  शिविर का उठाया लाभ

October 13, 2026
Jamshedpur liquor seized : दुर्गा पूजा से पहले कोवाली के कुंदरूकोचा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 280 लीटर अवैध शराब जब्त, 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, कुंदरूकोचा व डुंगरीटोला में नदी किनारे व जंगल में चल रही थीं शराब भट्ठियां, देखें video
खबर

Jamshedpur liquor seized : दुर्गा पूजा से पहले कोवाली के कुंदरूकोचा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 280 लीटर अवैध शराब जब्त, 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, कुंदरूकोचा व डुंगरीटोला में नदी किनारे व जंगल में चल रही थीं शराब भट्ठियां, देखें video

October 13, 2026
Next Post
Asian Champions Hockey- एशियन चैंपियंस हॉकी का खिताब भारत ने चौथी बार जीता, फाइनल में 2 गोल से पिछड़ने के बाद मलेशिया को 4-3 से हराया

Asian Champions Hockey- एशियन चैंपियंस हॉकी का खिताब भारत ने चौथी बार जीता, फाइनल में 2 गोल से पिछड़ने के बाद मलेशिया को 4-3 से हराया

Jamshedpur tulsi bhawan : देशभक्ति गीतों की तान से गूंजा तुलसी भवन, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता में पहुंचे 24 स्कूलों के 276 बच्चे

tatanagar visit of gm - दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम ने किया टाटानगर स्टेशन पहुंचे, दो साल में आधुनिक हो जायेगा आदित्यपुर और टाटानगर स्टेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural : दुर्गा पूजा से पहले बहरागोड़ा के एनएच 18 और 49 पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग

Jamshedpur farewell : डीबीएमएस परिवार ने के उमा को दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा के बाद मुंबई होंगी स्थानांतरित

Jamshedpur help cross society delegation met dc : उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

West singhbhum accident : चक्रधरपुर में बालू लदा हाइवा पलटा, यातायात बाधित

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural : दुर्गा पूजा से पहले बहरागोड़ा के एनएच 18 और 49 पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग

Jamshedpur farewell : डीबीएमएस परिवार ने के उमा को दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा के बाद मुंबई होंगी स्थानांतरित

Jamshedpur help cross society delegation met dc : उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

West singhbhum accident : चक्रधरपुर में बालू लदा हाइवा पलटा, यातायात बाधित

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News