जमशेदपुर : तुलसी भवन में सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में नगर के 24 विद्यालयों के कुल 276 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का आरंभ संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, मुरलीधर केडिया, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, महासचिव प्रसेनजित तिवारी, कोषाध्यक्ष विमल जालान एवं कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता द्वारा संयुक्त रूप के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पद्मा झा, नूपुर गोस्वामी एवं राजेन्द्र साह ‘राज’ उपस्थित रहे. प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा 15 अगस्त के बाद की जाएगी. आयोजन को सफल बनाने में यमुना तिवारी व्यथित, अजय कुमार ओझा, माधवी उपाध्याय, दिव्येन्दु त्रिपाठी, वीणा पाण्डेय ‘भारती’ , कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, कन्हैया लाल अग्रवाल, अशोक पाठक स्नेही, नीलिमा पाण्डेय, सुरेश चन्द्र झा, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, उपासना सिन्हा, अरुणा भूषण ‘शास्त्री’ , बसंत जमशेदपुरी , शकुंतला शर्मा एवं जितेश तिवारी ने अहम भूमिका निभाई. मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही. प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया.




