जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर उन्हें टाटानगर स्टेशन एवं रेलवे से संबंधित अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की अध्यक्षता में महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा के जमशेदपुर आगमन पर उनसे मिलने गये प्रतिनिधिमंडल में महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल व सचिव भरत मकानी शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)
चैम्बर द्वारा रेल जीएम को सौंपे ज्ञापन में जिन बातों की ओर महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराया गया है उनमें यात्रियों के ड्रॉप एरिया को और चौड़ा कराने, पार्किंग चार्ज इंट्री गेट की जगह निकास द्वार पर वसूलने की व्यवस्था करने, पार्किंग में चौपहिया एवं तिपहिया वाहनों के लिए अलग एग्जिट गेट बनाने, टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 4 एवं 5 पर एस्केलेटर की सुविधा मुहैया कराने, टा महिलाओं की सुविधा के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाने, सभी प्लेटफार्मों पर साफ-सुथरे टॉयलेट/पिंक टॉयलेट की व्यवस्था करने, वरिष्ठ नागरिकों/मरीजों/ दिव्यांगों के लिए बैटरी कार की व्यवस्था करने, पार्सल गेट के पास इमर्जेंसी सेवा के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने, सभी प्लेटफॉर्मों पर मोबाइल फोन चार्जिंग प्वाईंट बढ़ाने, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड टैक्सी या ऑटो की सुविधा बहाल करने जैसी मांगें शामिल हैं.(नीचे भी पढ़ें)
इसके अतिरिक्त टाटानगर स्टेशन में पूर्व की भांति सभी प्लेटफॉर्मों में किताबों/अखबारों/मैगजीन की दुकानें शुरू कराने, प्रातः 6.00 से 6.30 बजे के दौरान टाटानगर स्टेशन में जनरल टिकट लेने के लिए 10 टिकट काउंटर खोलने, यात्रियों को ड्रॉप करने आये लोगों के लिए टिकट आरक्षण केन्द्र में अलग से केवल प्लेटफॉर्म टिकट काउंटर की व्यवस्था करने, ट्रेन छूटने से पूर्व ट्रेन छूटने का एनाउन्समेंट कराने, टाटानगर का सीट कोटा एवं वीआइपी कोटा बढ़ाने, सप्ताह में एक दिन चलने वाली टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस को सप्ताह के सातों दिन चलाने एवं टाटा यशवंतपुर एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाये जाने जैसी मांगें भी की गयी हैं.(नीचे भी पढ़ें)
हावड़ा से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नं.1 में ही प्रवेश दिये जाने की मांग की गयी है ताकि यात्री मॉडल स्टेषन की सुविधाएं हासिल कर सकें, यात्रियों की संख्या को देखते हुए टाटा-झारसुगुड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने, हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस की तरह एक और ट्रेन हावड़ा-बड़बिल के लिए शुरू करने, क्षेत्र की आबादी के मद्देनजर टाटानगर स्टेशन के लोड को कम करने के लिए आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को विकसित करने, टाटानगर से जयपुर तक के लिए सीधी रेल सेवा के लिए शालीमार-जयपुर एक्सप्रेस को टाटानगर होकर रेगुलर बेसिस पर चलाने, हावड़ा से जयपुर के लिए धनबाद होकर चलाई जानेवाली कई ट्रेनों में से किसी एक को सप्ताह में तीन दिन टाटानगर होकर चलाने, इसके अलावा हावड़ा से जयपुर वाया टाटानगर दुरंतो ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलाने, टाटा पिगमेंट गेट के पास स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क का विस्तार कार्य पूरा कराने की मांग भी की गयी है.(नीचे भी पढ़ें)
ऐसे ही जुगसलाई रेलवे फाटक के पास पैदल/साइकिल सवार आम लोगों के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराने, टाटानगर स्टेशन के पास स्थित संकटासिंह पेट्रोल पंप के पास से जानेवाली सड़क जो रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर से सेकेण्ड इंट्री गेट तक जाती है को अतिशीघ्र बनवाने, टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2, 3, 4 एवं 5 में शेड का विस्तार कराने, प्रत्येक कंपार्टमेंट में स्टेशन के नाम को दर्शाने की व्यवस्था, आरक्षित कंपार्टमेंट में सीसीटीवी की व्यवस्था कराने, हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस और हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोचों में सुधार करने, टाटानगर स्टेशन से कलकत्ता, भुवनेश्वर, दिल्ली, मुबई, चेन्नई के लिए चलने वाली कई ट्रेनों में से प्रत्येक जगह के लिए कम से कम किसी एक ट्रेन में मेडिकल कोच की व्यवस्था कराने, हावड़ा-मुम्बई कुर्ला एक्सप्रेस में पैन्ट्रीकार की व्यवस्था कराने, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी को आगे बढाने से हो रही देरी में सुधार कराने, सभी ट्रेनों में एसी कोच की संख्या बढ़ाने एवं प्रथम श्रेणी कोच की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही जेडआरयूसीसी एवं डीआरयूसीसी में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को प्रतिनिधित्व प्रदान करने की मांगें भी शामिल हैं.





