
जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रोसेसिंग डिसटीब्यूशन लिमिटेड कंपनी में कल वार्षिक बोनस समझौता हो सकता है। संभावना है कि टाटा स्टील के निर्देश पर कोलकाता मुख्यालय से कंपनी के आला अधिकारी शहर पहुंचेंगे। यूनियन सूत्रों के अनुसार कल बोनस वार्ता में यूनियन अपने पुराने मांग 20% बोनस को दोहराएंगी। हालांकि यहां फॉर्मूला के आधार पर 15.5 % बोनस बनता है, जबकि प्रबंधन 18 प्रतिशत बोनस देने पर सहमत था।



