
जमशेदपुर : राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के इंतजार में भारी बारिश के बाबजूद जादूगोड़ा मोड़ चौक में भारी भीड़ उमड़ी. राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जादूगोड़ा की जनता को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी. महिलाओ के विकास के लिए प्रतिबध्द रहने की बात कही. सभा को संबोधन करने के बाद मुख्यमंत्री ने जादूगोड़ा मोड़ स्थित सिद्धू कान्हू की मूर्ति पर माला पहनाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वही जमशेदपुर के भाजपा नेता और प्रदेश कार्यसमिति कमलेश सिंह के नेतृत्व में 150 महिला, पुरूष ने भाजपा के ड्रेस कोड में भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए रैली निकाली. यह एक अनूठा रैली थी, जिसमे हर वर्ग और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर पोटका विधायक मेनका सरदार, महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, गुरुदेव सिंह राजा, कमलेश सिंह, बिनोद सिंह, रमेश हांसदा, संजू वारिक, अमित दे, प्रदीप अग्रवाल, सुनील साव, अमित अग्रवाल सहित काफी सदस्य शामिल थे. बारिश के बाबजूद काफी सन्ख्या में लोग शामिल हुए जिसमे महिलाओ ने भी अपनी भागीदारी निभाई. राखा कॉपर अटल चौक पर भाजपा नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. जहाँ पर मुख्यमंत्री ने रुककर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी के मूर्ति पर माल्यर्पण कर श्रधांजलि अर्पित किया. इस समय स्थानीय नेता में सुमन महतो, अशोक विष्वकर्मा, रोहित राकेश सिंह, समेत महिला कार्यकर्ता शामिल थी.



