
जमशेदपुर : टाटा स्टील के पवन टीम ने जापान के टोक्यो शहर में आयोजित आइसीक्यूसीसी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है. यह प्रतियोगिता क्वालिटी पर आधारित होता है. टाटा स्टील के पवन टीम में मुख्य रुप से रंजय सिंह, बबन झा, मनीष कुमार, डी नागेश्वर राव, आरबी पाल, अखिलेश शर्मा, समीर मंडल शामिल है. इस टीम में रंजय सिंह विजेता टीम में अव्वल प्रदर्शन करने में कामयाब रहे.

पिलेट प्लांट के इस टीम की जीत पर पिलेट प्लांट जेडीसी के चेयरमैन समरेश सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी है. इस पूरे कार्यक्रम में टीम वर्क के जरिये पिलेट प्लांट के सारे सदस्यों ने बेहतर काम किया. पिलेट प्लांट के सदस्यों ने उनको शुभकामनाएं दी थी.

दूसरी ओर, राउरकेला में आयोजित टाटा सीसीक्यूसी प्रतियोगता में साइंटिफेक सर्विसेज की टीम निसेन्ट ने टाटा स्टील की सभी टीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस प्रतियोगिता में कुल 84 टीमो ने हिस्सा लिया था. इस टीम एक खास महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का भी पहचान है, जिसमे 3 महिला और 3 पुरुष है. जिनमे सौभिक, नारायण, धीरज, पूजा, सुष्मिता और श्वेता पांडेय शामिल है. विभाग के चीफ ने टीम को बधाई दी है.



