सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने दो गुमटियों और एक टेम्पो में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने मेन रोड स्थित शीतल महंती की गुमटी से गुटखा, चॉकलेट और अन्य सामान चोरी की, जबकि छुटु गोराई की खैनी दुकान से खैनी की पुड़िया चोरी कर लिया गया. इसके अलावा, गणेश प्रसाद के पानी सप्लाई करने वाले टेम्पो से लोहे का बत्ता ले कर चलते बने. (नीचे देखे पूरी खबर)

घटना की जानकारी मिलने पर कांड्रा थाना प्रभारी ने जांच शुरू की और चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी दुकानदार ने थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है. इससे पहले कई बार कांड्रा थाना प्रभारी ने शांति समिति के बैठक में कांड्रा के व्यवसायियों से दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया था जिससे सीसीटीवी कैमरों के डर से चोरी की घटना ना हो एवं होने पर चोरों की पहचान करने में मदद मिल सके. (नीचे देखे पूरी खबर)

वहीं व्यवसायियों ने भी पुलिस प्रशासन को रात्रि गश्त बढ़ाने एवं मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी लगाने का आग्रह किया था, जिससे चोरी की घटनाओं को रोकने में मदद मिल सके, लेकिन सभी सुझाव व आग्रह धरा का धरा रह गया एवं लगातार कहीं न कहीं चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर इसका फायदा उठाया जा रहा है. आपको बताते चलें कि इन दिनों कांड्रा में नशाखोरी का धंधा बढ़ चला है जिसके चलते आए दिन लगभग किसी न किसी दुकानों में चोरी हो रही है. कानूनी प्रक्रिया में नहीं पड़ने के चलते दुकानदारों द्वारा थाना में मामला दर्ज नहीं करवाया जाता है, जिससे चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है.




