जमशेदपुर : कोल्हान की सबसे बड़ी संस्था सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में सुबह 9.30 बजे से आरंभ होगी. इसमें अध्यक्ष विजय आनंद मूनका का अध्यक्षीय उद्बोधन होगा तथा पिछली आमसभा के पश्चात् चैम्बर के द्वारा किये गये कार्यों एवं गतिविधियों को मानद महासचिव मानव केडिया द्वारा प्रतिवेदन स्वरूप सभा में प्रस्तुत किया जायेगा. (नीचे भी पढ़े)
आमसभा में चारों के विंग व्यापार एवं वाणिज्य, उद्योग, वित्त एवं कराधान तथा जनसंपर्क एवं कल्याण के उपाध्यक्ष एवं सचिवों के द्वारा प्रस्ताव एवं संकल्प लाया जायेगा और इसका अनुमोदन होगा एवं कोषाध्यक्ष के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट आमसभा से पारित कराया जायेगा. आमसभा के पश्चात सत्र 2025-27 के लिये 4 पदाधिकारियों महासचिव, उपाध्यक्ष उद्योग, सचिव व्यापार एवं वाणिज्य तथा सचिव जनसंपर्क एवं कल्याण के अलावा 30 कार्यसमिति सदस्यों के चुनाव हेतु चैम्बर भवन में सुबह 11.30 बजे से संध्या 5.00 बजे तक वेन्यू ई वोटिंग होगा.(नीचे भी पढ़े)
ऑनलाइन रिमोट ई-वोंटिंग समाप्त होने के पश्चात बचे हुये सदस्यों को मतदान हेतु वेन्यू ई वोटिंग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. सदस्यों को मतदान देने के लिये अपने पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आई डी कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस में से किसी एक का लाना अनिवार्य है. मतदान की प्रक्रिया चार चुनाव अधिकारी आरके झुनझुनवाला, अधिवक्ता पीएस सेन, अधिवक्ता एसएन खंडेलवाल, अधिवक्ता राजेश मित्तल एवं दो स्कू्रटनाईजर पीएन शंगारी एवं शीतल स्वाईं के तत्वाधान में संपन्न होगा. चैम्बर ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे 74वीं आमसभा में अवश्य उपस्थित हों तथा ऑनलाइन मतदान करने से बचे हुये सदस्य चैम्बर भवन में समय से आकर अपना मतदान अवश्य करें.



