जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन की सोनारी शाखा की एक बैठक सोनारी राजस्थान भवन में आनंद अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिला अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष बलराम अग्रवान की उपस्थिति में आयोजित उक्त बैठक में महाराजा अग्रसेन जी 5188वीं जयंती भव्य रूप से मानने पर विचार किया गया. बैठक मे पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन सोनारी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 20 सितंबर को भव्य रूप से अग्रसेन जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

लिये गये निर्णय के अनुसार इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें राजस्थानी नृत्य, हाउजी, सरप्राइज राउंड, छप्पन भोग एवं आरती, अभिभावकों का सम्मान, उपस्थित सदस्यों के मध्य लॉटरी के माध्यम से 5 चांदी के सिक्कों का पुरस्कार एवं महाप्रसाद का आयोजन शामिल रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
उपर्युक्त कार्यक्रम सोनारी राजस्थान भवन में आयोजित किये जाएंगे. वहीं इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए एक संयोजक मंडली का भी गठन किया गया. जिसमें मोहनलाल गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल को शामिल किया गया है. बैठक में मुख्य रूप से मोहन गुप्ता, दीपक पारीक,सुरेश अग्रवाल,श्याम सुंदर अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल (ताऊ), सरोज अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकेश दीवान, नारायण अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, रतन लाल सेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.



