जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा बाजार में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में वोट चोर-गद्दी छोड़ कार्यक्रम के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व राकेश पांडेय ने किया. इस मौके पर अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव बिजय खां, जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, अविनाश सिंह के अलावा आशुतोष सिंह, राजकुमार यादव, प्रताप यादव, आशीष मुखी, हरिराम टुडू, फिरोज खान, कौशल प्रधान, सुनील चौबे, शक्ति पांडेय, कामेश्वर तिवारी, पीके सत्पथी व अन्य लोग शामिल थे.



