जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती एवं संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के संकल्प के साथ संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च रांची स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर डोरंडा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा. मार्च का नेतृत्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है. संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान किया है. (नीचे भी पढ़ें)

जिला प्रभारी शशिभूषण राय एवं जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और आगे भी किसी भी परिस्थिति में संविधान पर आंच नहीं आने देगी. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा केवल राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है. मार्च में शामिल सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती तथा देश में भाईचारा, सामाजिक न्याय और समानता बनाए रखने का संकल्प दोहराया. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, बिजय खान, बिजय यादव, राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अतुल गुप्ता, आशुतोष सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, अमित श्रीवास्तव गुड्डू, मकसूद आलम, तापस चटर्जी, राजेश कुमार, आशीष ठाकुर, सुल्तान अहमद, रंजीत सिंह, रंजीत झा, ज्योति मिश्र, किशनलाल महतो, बबलू नौशाद, संतोष सिन्हा, अंसार खान, लालबाबू, शिल्पी चक्रवर्ती, शिशुलाल महतो, डाॅ मनोज कुमार महतो, बलराम महतो, सतदल गिरी, रविन्द्र मौर्या, राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा, मुन्ना मिश्र, राजनारायण यादव, सन्नी अनुराग, देबाशीष घोष, अरूण सिंह, उदय कुमार सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए.















