जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त अध्यापक रामनरेश सिंह का शनिवार, 1 नवंबर को देहांत हो गया. श्री सिंह ने बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 1 स्थित अपने आवास पर आज रात 8:45 बजे के करीब अंतिम सांस ली. टाटानगर रेलवे उच्च विद्यालय में गणित विषय के शिक्षक रहे श्री सिंह अपने पीछे दो पुत्रों एवं एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. श्री सिंह का पार्थिव शरीर टीएमएच के शीतगृह में रखवा दिया गया है. उनके पुत्रों के पहुंचने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
श्री सिंह दिसंबर 1997 में टाटानगर रेलवे उच्च विद्यालय से ही अवकाश ग्रहण किया था, जिसके बाद बागबेड़ा रोड नंबर 1 में सपरिवार रह रहे थे. उनके बड़े पुत्र सुनील कुमार सिंह रायपुर में रेलवे में वरिष्ठ भंडार सत्यापक के पद पर कार्यरत हैं जबकि उनके द्वितीय पुत्र अनिल कुमार सिंह जबलपुर में रेलवे में आरक्षण बुकिंग पर्यवेक्षक के रूप में पदस्थापित हैं.



