जमशेदपुर: शनिवार की सुबह सीतारामडेरा निवासी शंभू कुमार मोदक की पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा उठी. परिवार के लोग उसे तत्काल टेंमहिला और उसका नवजात शिशुपो से एमजीएम अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डिमना चौक के पास महिला ने टेपो में ही एक स्वस्थ बेटे को जन्म दे दिया. अचानक हुए प्रसव से वाहन चालक और परिजन दोनों घबरा गए, लेकिन उन्होंने बिना समय गंवाए महिला और नवजात को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचते ही वहां की चिकित्सकों को जब स्थिति की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत नर्स को भेजकर जच्चा-बच्चा को गायनी वार्ड में भर्ती कराया. डॉक्टरों की देखरेख में दोनों की प्राथमिक जांच की गई. जांच में मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ पाए गए. (नीचे भी पढ़ें)
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा काफी समय से हो रही थी, लेकिन परिजन देरी से उसे अस्पताल लेकर निकले. इस वजह से रास्ते में ही प्रसव हो गया. डॉक्टरों ने बताया कि ऐसी स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी होता है, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इस घटना के बाद एमजीएम अस्पताल में मौजूद लोगों ने टेपो चालक की भी सराहना की, जिसने घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लिया और महिला को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया. फिलहाल महिला और उसका नवजात शिशु डॉक्टरों की निगरानी में हैं और दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है.



