जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा कर जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है. इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की,कि वे उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को आशीर्वाद स्वरूप वोट देकर विजयी बनाएं. जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह लोगों में झामुमो के प्रति सकारात्मक लहर देखने को मिली. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सरकार ने घाटशिला विधानसभा में अनगिनत विकास कार्य हुए हैं, जिनसे क्षेत्र के हर वर्ग के लोग लाभान्वित हुए हैं. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन ने घाटशिला के विकास की जो नींव रखी थी, उसे सोमेश सोरेन आगे बढ़ाएंगे और विकास की यह यात्रा लगातार जारी रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उपचुनाव में भी प्रधानमंत्री के नाम पर वोट मांग रही है, क्योंकि उन्हें अपने प्रत्याशी पर भरोसा नहीं है. यह साफ संकेत है कि भाजपा की हार तय है और जनता इस बार विकास और हेमंत सरकार की नीतियों पर मुहर लगाएगी.



