चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय परिसर में होगा. नगर पंचायत क्षेत्र के 12 वार्ड पार्षदों में से कोई एक पार्षद निर्विरोध अथवा बहुमत के आधार पर उपाध्यक्ष चुना जाएगा. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक घाटशिला अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से बैठक शुरू होगी. 10:10 से 10:30 बजे तक शपथ ग्रहण, 10:30 से 11:30 तक उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
11:30 से 12:00 तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी, 12 से 12:30 तक अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी, 1:00 बजे से 1:20 तक नाम वापसी, 1:20 से 2:05 बजे तक मत पत्रों की तैयारी, 2:05 बजे से 3:00 तक मतदान, 3:00 से 3:30 बजे तक मतगणना का समय निर्धारित किया गया है. इसके बाद ही औपचारिक रूप से उपाध्यक्ष के चयन की घोषणा की जाएगी. उपाध्यक्ष चुनाव के लिए घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र को निर्वाचन पदाधिकारी तथा घाटशिला बीडीओ यूनिका शर्मा एवं सीओ निशांत अंबर को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है.




