चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम की चाईबासा पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी दौरान एसपी चाईबासा को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर एसपी के द्वारा चाईबासा सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सदर थाना क्षेत्र में आमलाटोला रेलवे अंडरपास के पास बंद रेलवे केबिन के पास छापामारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसका नाम मनीष कुमार खिरवाल उम्र 31 वर्ष था, जो सदर थाना का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने 30 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त की है. (नीचे भी पढे़ं)

वहीं उसने ब्राउन शुगर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी फिरदौस अंसारी से लाकर बेचने की बात बताई है. इसके संबंध में चाईबासा सदर थाना द्वारा कार्रवाई की जा रही है. पकड़ा गया युवक मनीष कुमार खिरवाल वर्ष 2022 में भी अवैध ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के जुर्म में जेल जा चुका है. पकड़ाये मनीष कुमार खिरवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.



