जमशेदपुर : टाटा स्टील के विभिन्न लोकेशन में कई तरह के ब्लास्ट फर्नेस की स्थापना की जायेगी. इसके अलावा सभी ब्लास्ट फर्नेस की रिलाइनिंग होगी. इसके तहत टाटा स्टील गम्हरिया में ब्लास्ट फर्नेस 1 और टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में एच ब्लास्ट फर्नेस की भी रिलाइनिंग हो रही है. एच ब्लास्ट फर्नेस के रिलाइनिंग प्रोजेक्ट को देखते हुए 15 नवंबर से नये अधिकारियों को नियुक्त किया गया है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने अधिकारियों की नियुक्ति की है. पहले के रिलाइनिंग व मिड टर्म और अपग्रेड प्रोजेक्ट ब्लास्ट फर्नेस को देखे हुए चीफ ऑफ मैकेनिकल मेंटेनेंस मेरामंडली एन राजेश कुमार को चीफ प्रोजेक्ट व कंस्ट्रक्शन ब्लास्ट फर्नेस रिलाइनिंग प्रोजेक्ट बनाया गया है. (नीचे भी पढे़ं)
वे टाटा स्टील गम्हरिया और एच ब्लास्ट फर्नेस के रिलाइनिंग का काम पूर्ण करायेंगे. वे पूरे तरौ पर प्रोजेक्ट का काम देखेंगे. इसके अलावा टाटा स्टील के चीफ एच ब्लास्ट फर्नेस शंभुनाथ आइएल 2 को एच ब्लास्ट फर्नेस के रिलाइनिंग प्रोजेक्ट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.



