बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी चौक पर आगामी 7 दिसंबर को बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय नेता सह वरिष्ठ अधिवक्ता स्व द्विजेन षाडंगी की मूर्ति का अनावरण होना है. कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मूर्ति अनावरण सह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीकांत कुमार जेना उपस्थित रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इनके अलावा सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक समीर मोहंती, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोरंजन दास, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, आभा महतो, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक देवीपद उपाध्याय समेत अन्य उपस्थित रहेंगे.



