जमशेदपुर : षष्ठम् झारखण्ड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सालगाझुड़ी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया. हजारों दैनिक मजदूरी करने वाले गरीब लोग,विभिन्न कंपनियों में रोज रोजी-रोटी के लिए आने वाले कामगार सीधे प्रभावित हैं. रेलवे के इस अमानवीय निर्णय से लाखों लोग नाराज़ हैं. उन्होंने मांग की है कि वे मांग करते है कि लोकहित एवं जनहित में सालगाझुड़ी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव शुरू की जाये और केंद्र सरकार पर दबाव बनायी जाये ताकि वहां के लोगों की राह आसान हो सके.



