जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा के निधन पर शोक जताया गया. टाटा स्टील यूटिलिटीज यूनियन में एक शोकसभा का आयोजन किाय गया, जिसमें टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम, टाटा स्टील के चीफ कारपोरेट सर्विसेज प्रणय सिन्हा, वरुण बजाज, टाटा स्टील यूआइएसएल के अधिकारी वीपी सिंह, आरके सिंह, संजीव झा, नीरज सिंह, मलय पांडा, सीएफओ ज्योति प्रकाश ढाल, सीएचआरओ देवी प्रसाद पंथाला समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर टाटा स्टील यूटिलिटीज यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. सभी ने रितुराज सिन्हा के कार्यों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर रितुराज सिन्हा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा.



