
जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का नववर्ष पर वार्षिक मिलन-समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना की खूबसूरत वादियों के बीच सम्पन्न हुआ. वनभोज में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. वनभोज में व्यवस्था नियंत्रण हेतु पार्टी की ओर से पास की पूर्व व्यवस्था की गई थी. सभी मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए मंडलवार अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे. जिसमें सातों मंडल के भवन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्यों ने प्रमुखता से भाग लिया. वनभोज में करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं ने शुद्ध शाकाहारी व स्वादिष्ट लजीज व्यंजनों का आनंद लिया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं विधायक पूर्णिमा साहू सक्रिय दिखे. उन्होंने वनभोज के दौरान सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना और व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी. वनभोज में कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह दिखा. डिमना लेक की तटों पर कई कार्यकर्ताओं ने इस यादगार पलों को कैमरे में कैद किया. समारोह समारोह स्थल पर गीत-संगीत, मनोरंजन व कई खेल-कूद के भी इंतेजाम भी किए गए थे. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के साथ क्रिकेट, बैडमिंटन एवं लट्टू खेलकर आनंद लिया. गीतों की मनमोहक प्रस्तुति एवं संगीत पर विधायक पूर्णिमा साहू एवं कार्यकर्ता थिरकते दिखे. इस दौरान महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया जहां विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया गया. वनभोज के सफल समापन और व्यवस्थित आयोजन हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा एवं टुनटुन सिंह को सम्मानित किया.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, यह एक परिवार है. जहां प्रत्येक कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की भांति एक-दूसरे से आत्मीय रूप से जुड़े हुए हैं. वनभोज जैसे आयोजनों से संगठनात्मक ऊर्जा मिलती है और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का अवसर मिलता है. यह अनुभव सुकून देता है. उन्होंने नववर्ष पर शहरवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की शुभकामनाएं व्यक्त की.वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि कार्यकर्ता हमारे संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं. उनका उत्साह, अनुशासन और समर्पण ही भाजपा को मजबूती देता है. इस तरह के आयोजन संगठन को सशक्त बनाते हैं एवं हमें जनता की सेवा के संकल्प के साथ मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.नववर्ष में हम सभी मिलकर संगठन और क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करेंगे.(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, सुशांत पांडा, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, टुनटुन सिंह, राकेश सिंह, खेमलाल चौधरी, प्रेम झा, बोलटू सरकार, अप्पा राव, अमित अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, रितेश झा, रंजीत सिंह, बापन बनर्जी, प्रोबिर चटर्जी राणा, श्रीराम प्रसाद, रमेश नाग, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, पप्पू मिश्रा, दीपक झा, मिथिलेश साव, अशोक सामंत, अभिमन्यु सिंह, हरेराम यादव, सन्नी संघी, काजू सांडिल, सुधा यादव, उर्मिला दास, बिमला साहू, संजना साहू, शीलू साहू, रूपा देवी, मधु तांती, मीरा झा, प्रभा देवी, तृप्ति दास, लक्खी कौर, सुनीता यादव, प्रमिला साहू, रामदुलारी देवी, लक्ष्मी यादव, सोनिया साहू, पार्वती जायसवाल, हेमा साहू, अमिश अग्रवाल, सन्नी सिंह चौहान, लक्ष्मण बेहरा, उमेश गिरी, साकेत कुमार, रविन्द्रनाथ घोष समेत हजारों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.














