रांची/ जमशेदपुर: झारखंड में ठंड का कहर जारी है. जहां लोहरदगा का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.4 डिग्री रिकार्ड किया गया. वही सबसे कम विजिबिलिटी रांची और डाल्टेनगंज का 300 मीटर, देवघर का 650 मीटर और जमशेदपुर का 700 मीटर रिकार्ड किया गया. राज्य में 48 घंटे कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. रांची का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, जमशेदपुर का 11 डिग्री, डालटेनगंज का 6.3 डिग्री, बोकारो का 8.5 डिग्री, चाईबासा का 11.6 डिग्री, देवघर का 10.9 डिग्री, बहरागोड़ा का 13.1 डिग्री, कोडरमा का 8.5 डिग्री, गुमला का 4.1 डिग्री, हजारीबाग का 7.1 डिग्री, खूंटी का 6.5 डिग्री, लातेहार का 5.6 डिग्री, लोहरदगा का 3.4 डिग्री, पाकुड़ का 10.9 डिग्री, सरायकेला का 10.4 डिग्री दर्ज किया गया. सोमवार को जमशेदपुर का मौसम साफ रहा. (नीचे भी पढ़ें)

दो दिन 8 जिले शीतलहर की चपेट में – गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में भीषण शीतलहर का अलर्ट है.
इन जिलों में छाए रहेंगे कोहरे – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार सोमवार और मंगलवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में घना कोहरा छाया रहेगा.















