रांची: रांची में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है.आईएएस अधिकारी छवि रंजन को एनआरएचएम के निदेशक पद से हटाकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. यह आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया. निलंबन रद्द होने के बाद हाल ही में छवि रंजन की एनआरएचएम में निदेशक के रूप में पोस्टिंग की गई थी. (नीचे भी पढ़े)
हालांकि, कुछ ही दिनों के भीतर उनका फिर से स्थानांतरण कर दिया गया और अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस ताजा पदस्थापन को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है, क्योंकि एनआरएचएम जैसे महत्वपूर्ण विभाग में उनकी तैनाती अल्पकालिक रही.















