• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 12, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand deoghar visit of chief election commissioner : देवघर में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ के साथ किया सीधा संवाद, कहा – कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए, उसका ध्यान रखना जरूरी

January 5, 2026
in खबर
0
jharkhand deoghar visit of chief election commissioner : देवघर में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ के साथ किया सीधा संवाद, कहा – कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए, उसका ध्यान रखना जरूरी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

देवघर: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देवघर में आयोजित बीएलओ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे लोकतंत्र का आधार शुद्ध मतदाता सूची है, वैसे ही शुद्ध मतदाता सूची का आधार उसे तैयार करने वाले बीएलओ हैं.उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य यही है कि देश का कोई भी पात्र भारतीय मतदाता सूची से बाहर न रह जाए. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देशभर में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य विभिन्न चरणों में किया जा रहा है. झारखंड में भले ही अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यहां के बीएलओ की तैयारी यह संकेत दे रही है कि गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई भी पात्र भारतीय मतदाता सूची से न छूटे इस उद्देश्य को पूरी गंभीरता से हासिल किया जाएगा. (नीचे भी पढे)

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीएलओ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पहले कई बार डोर-टू-डोर सत्यापन के दौरान पहचान पत्र के अभाव में लोगों को संदेह होता था. अब भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ को पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाने से घर-घर जाकर सत्यापन में किसी तरह की असुविधा नहीं होती. इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों के बीएलओ ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से जुड़ी प्रक्रियाओं पर अपने अनुभव साझा किए. बीएलओ प्रमिला यादव ने गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, जबकि गुलशन परवीन ने मतदाता सूची को उम्र के आधार पर ए, बी, सी, डी श्रेणियों में विभाजित कर मैपिंग की प्रक्रिया समझाई. बीएलओ गीता कुमारी ने मतदाता सूची मैपिंग, दीपम कुमारी ने मैपिंग के आठ चेकपॉइंट, राखी देवी और संगीता देवी ने घरों को नोशनल नंबर देने की प्रक्रिया की जानकारी दी. कुमारी प्रिया ने फॉर्म 6, 7 और 8 भरने की प्रक्रिया बताई, वहीं बीएलओ रजिया खातून ने स्पष्ट किया कि गहन पुनरीक्षण के दौरान महिला मतदाताओं की मैपिंग उनके माता-पिता के साथ की जाएगी, पति के साथ नहीं. मुख्य चुनाव आयुक्त बीएलओ की तैयारी और स्पष्ट समझ से काफी प्रभावित दिखे. (नीचे भी पढे)

कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देवघर और दुमका जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्हें बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के दर्शन का अवसर मिला, साथ ही चुनाव आयोग के आधार स्तंभ माने जाने वाले बीएलओ से सीधा संवाद भी हुआ.उन्होंने कहा कि बीएलओ की तैयारियों को देखकर यह भरोसा बनता है कि झारखंड में जब भी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की घोषणा होगी, उसे सुगम, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकेगा. इस दौरान उन्होंने गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, इन्यूमरेशन फॉर्म, प्रारूप प्रकाशन, क्लेम-ऑब्जेक्शन, नोटिस पीरियड, एईआरओ और ईआरओ स्तर पर सुनवाई तथा अपील की व्यवस्था की भी विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, उपायुक्त देवघर नमन प्रियेश लकड़ा सहित जिला प्रशासन और निर्वाचन से जुड़े कई अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

Related Posts

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी
खबर

November 12, 2026
Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

November 11, 2026
Next Post
Jamshedpur police success : वर्ष 2025 में जमशेदपुर पुलिस को अपराध नियंत्रण में मिली उल्लेखनीय सफलता, गंभीर अपराध के मामलों में आई भारी कमी, आरोपियों पर सख्ती के भी रहे अच्छे परिणाम

Tata motors union general secretary life threat : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह को जान का खतरा, बरखास्त कर्मचारी बंटी सिंह ने पिस्तौल कमर में लगाकर वीडियो जारी किया, कहा बदला लेंगे, जो बीच में आयेगा, वह भी नहीं बचेगा, देखिये – video

Tata motors union general secretary life threat : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह को जान का खतरा, बरखास्त कर्मचारी बंटी सिंह ने पिस्तौल कमर में लगाकर वीडियो जारी किया, कहा बदला लेंगे, जो बीच में आयेगा, वह भी नहीं बचेगा, देखिये - video

Andhra Pradesh ONGC Gas leak- आंध्र प्रदेश में ओएनजीसी के तेल कुएं से गैस रिसाव, ब्लास्ट के साथ आग लगी, तीन गांवों को कराया गया खाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट का वार्षिक जेडीसी आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के...

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन के पद से रिटायर हो गए हैं....

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा अनुभव...

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने मरीजों की सुविधा, बेहतर आवागमन, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य...

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जादूगोड़ा: यूसिल में 23 अधिकारियों की इधर -उधर किया गया है. इस तबादले में नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रबंधक...

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर के सोनारी उपकार संघ की...

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त पूजा प्रारंभ हुआ. इस पूजा में पंडित के रूप में राजीव...

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : झारखंड में आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत की...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News