जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट से बरखास्त किये गये बाइ सिक्स कर्मचारी बंटी सिंह ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह को कड़ी चुनौती दी है. उसने अपने कमर में पिस्तौल लगाकर एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाला और कहा है कि उसकी नौकरी आरके सिंह ने ली थी, जिसका बदला वो लेगा. उन्होंने उनके समर्थकों को भी चेताया है और कहा है कि अगर कोई भी आरके सिंह और उनके बीच में आया तो उसका भी बुरा हाल होगा. बंटी सिंह के इरादे खतरनाक नजर आ रहे है. उसके साथ एक और तस्वीर वायरल हुआ है, जिसमें बंटी सिंह अपने सहयोगी के साथ घुमता नजर आ रहा है और उनके भी कमर में पिस्तौल है. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि 6 सितंबर 2017 को टाटा मोटर्स में बाइ सिक्स कर्मचारियों के पे स्लिप को लेकर आंदोलन हुआ था. आंदोलन के बाद कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी, जिसमें बाइ सिक्स कर्मचारियों का ग्रुप बीमा किया जाना भी शामिल था. बंटी सिंह 22 जनवरी 2019 के स्थायी हुए थे. स्थायीकरण के बाद वे मजदूरों के मामले को उठाते रहे. इसके बाद प्रबंधन ने 10 जुलाई 2019 को सस्पेंड कर दिया था. इस मामले में बंटी सिंह को जवाब मांगा गया था. इसके बाद उसको काम से निकाल दिया गया था. इसके बाद बंटी सिंह कारोबारी बन गये और अब पैसे भी कमा रहे है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह इसका बदला लेगा. आरके सिंह का हर चीज का बदला लेंगे.















