पोटका : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद ग्रामीणों को दिए जाने वाले कंबलों का वितरण सोमवार को पोटका प्रखंड के पांच पंचायतों में हुआ. प्रखंड के हल्दीपोखर पूर्वी,हल्दीपोखर पश्चिम, हरिणा, ग्वालकाटा एवं भाटिन पंचायत भवन में 750 जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में प्रतिनिमण्डल द्वारा पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया . प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन आदि उपस्थित थे . (नीचे भी पढ़े)

वितरण कार्यक्रम में मुखिया फरजाना सुल्तान, देवी कुमारी भूमिज,वीणा मुंडा, सरस्वती मुर्मू आदि उपस्थित थे .मौके पर झामुमो नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष कड़ाके की ठंड में समय पर गुणवत्तापूर्ण कंबल दे रही है इसका इस्तेमाल ग्रामीण सही तरीके से करे . उन्होंने कहा कि कंबल का वितरण सही तरीके से जरूरतमंद तक समय पर पहुंचे इसको लेकर वे विधायक के निर्देश पर तमाम पंचायत का भ्रमण कर रहे है . इस अवसर पर पंसस सीताराम हांसदा, सरस्वती मुर्मू, सजन रजक,उपमुखिया ओम प्रकाश गुप्ता, ग्रामप्रधान मो असलम,हितेश भगत,भुवनेश्वर सरदार,रमेश सोरेन आदि उपस्थित थे .















