चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्कफोर्स का आयोजन किया गया जिसमें आगामी 06 जनवरी को होने वाले प्रखंड स्वास्थ्य मेले के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं जानकारी दी गई. उक्त मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाएंगी. साथ ही साथ, एपिलेप्सी मरीजों का फॉलोअप एवं दवा वितरण किया जाएगा, साथ ही एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, एमआर एलिमिनेशन, टीकाकरण, टीबी, मलेरिया, लेप्रसी एवं अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सतीश कुमार वर्मा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, सत्यव्रत चंद्र, डब्ल्यूएचओ, लीदी बास्के, महिला सुपरवाइजर अनुश्री साव, प्रखंड कोऑर्डिनेटर मानसी प्लस समेत अन्य उपस्थित थे.















