पोटका : जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ पोटका का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को गुड़रा नदी तट पर अनवर अली की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी निकीता बाला, विशिष्ट अतिथि संघ के जिला अध्यक्ष मोहन साव पारस व महामंत्री जितेंद्र गुप्ता उपस्थित थे. मुख्य अतिथि सीओ निकीता बाला ने मौके पर कहा कि पीडीएस सिस्टम सरकार का सबसे बड़ा विभाग है और डीलर इसके महत्वपूर्ण कड़ी हैं. आपके सहयोग से ही समय पर जरुरतमंदों को खाद्यान्न मिल रहा है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने डीलरों को निर्देश दिया कि आपूर्ति विभाग के निर्देश का पालन कर समय से लाभूकों के बीच खाद्यान्न वितरण कर दें. उन्होंने कहा कि डीसी सर के निर्देश पर मैं इस विभाग से कुछ माह पहले ही जुड़ी हूं. माह नवम्बर, दिसम्बर 2025 में संतोष जनक ढंग से खाद्यान्न का वितरण आप सबों के द्वारा किया गया. उन्होंने नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ सुचारू रूप से वितरण करने पर जोर दिया. इसके पूर्व डीलरों ने सरकार कम कमीशन देने,समय पर अनाज नहीं मिलने,4 जी ईपोस मशीन शीघ्र उपलब्ध कराने, डीलरों को कमीशन की राशि बढ़ाकर 3 रुपए करने,30 हजार मानदेय राशि देने या 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रत्येक माह देने की मांग राज्य सरकार से किया.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर डाटा आपरेटर रानी हेंब्रम, कंप्यूटर सहायक राधेश्याम मंडल, संघ के महासचिव जितेंद्र गुप्ता, संगठन सचिव जगन्नाथ सोरेन, रामवृक्ष साव,प्रमोद गुप्ता,डीलर लक्ष्मीकांत दास,सुनील वरण भकत,सपन दत्ता, प्रदीप दत्ता,फणिभूषण पाल, रामअवतार गुप्ता,सुलोता मंडल,मृगेन सी,भवेश महतो,सुनाराम मुर्मू, तरुण मंडल,सरोज यादव,विमल मंडल सहित दर्जनों डीलर व महिला समिति सदस्य उपस्थित थीं.















