चाकुलिया: श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर स्वर्णरेखा नदी घाट से बालू माफियाओं द्वारा लगातार बालू का खनन कर विभिन्न वाहनों से परिवहन किया जा रहा है. इससे सरकार को लाखों रूपए की राजस्व का नुक़सान हो रहा है. वहीं बालू माफियाओं द्वारा नदी से बालू खनन कर विभिन्न स्थानों पर स्टॉक कर रखा जाता है और समय समय पर विभिन्न वाहनों से बालू का परिवहन किया जाता है. सोमवार को श्यामसुंदरपुर पुलिस को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के कैनाल के बगल में ही बालू माफिया द्वारा बालू का स्टॉक किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
सूचना पाकर पुलिस स्टॉक स्थल पहुंचकर बालू को जब्त कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील भोक्ता ने कहा कि अवैध रूप से स्टॉक कर रखें गये 10 हाइवा बालू को जब्त किया गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बालू का स्टॉक किसके द्वारा किया गया है. जानकारी मिलते ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बालू का परिवहन कर रहे बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.







