मुंबई: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे 81 साल के थे. कलमाड़ी को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली.कलमाड़ी के आधिकारिक कार्यालय के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक कलमाड़ी हाउस एरंडवणे में रखा जाएगा. अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे वैकुंठ श्मशान पुणे में होगा.(नीचे भी पढ़े)
सुरेश कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था. कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से 3 बार सांसद चुने गए. राजनीति के साथ-साथ वे खेल प्रशासन के लिए भी जाने जाते रहे. भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष थे. 2010 में दिल्ली में हुए ग्लोबल इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन भी थे. कलमाड़ी ने रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था.















