पोटका: रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से चार देवकन्या मनस्वी वर्मा आरती कुमारी,शिखा पालीवाल और शिवानी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही. इनके निर्देशन में इस पुनीत यज्ञ का संचालन किया गया. सभी उपस्थित देवकन्याओं और गुरूदेव महतो को अंगवस्त्र अर्पित कर सम्मानित किया गया. इस यज्ञ में कॉलेज के अध्यक्ष राम बचन और अध्यक्षा श्रीमती रंभा देवी ने मुख्य रूप से पूजा अर्चना की. साथ में गायत्री यज्ञ के वरिष्ठ साधक गुरुदेव महतो की उपस्थिति रही. (नीचे भी पढ़े)

देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई देव कन्याओं ने नचिकेता की कथा के द्वारा गायत्री का ज्ञान भी सबों को बताया.गुरुदेव जी की साधना की कहानी भी लोगों के साथ साझा की.सभी विद्यार्थियों ने पूरे समर्पित भाव के साथ यज्ञ के सभी मंत्र का उच्चारण किया और सारे विधि विधान को संपन्न किया. यज्ञ के पश्चात भोग का आयोजन भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से किया गया था. इस यज्ञ में सहसचिव विवेक बचन जी भी सपत्नीक उपस्थित थे. इस गायत्री यज्ञ में प्रिंसिपल डॉ कल्याणी कबीर, सभी विभाग के व्याख्याता गण और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे.















