बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा लेम्पस में धान अधिप्रप्ति केंद्र का विधायक समीर मोहंती ने उद्घाटन किया. विधायक श्री मोहंती ने कहा कि क्षेत्र के किसान धान अधिप्राप्ति केन्द्र में अपनी फसल को बेचकर लाभान्वित हो. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र खोलने का मुख्य उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि किसान किसी विचौलिया के बहकावे में न आकर सीधे केन्द्र पहुंचकर धान बेचें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं.मौके पर उप प्रमुख मुन्ना होता, बीसीओ जितेंद्र भकत, मुखिया राधी मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य गौतम मन्ना, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन पूर्ति, संजय महतो, कुना महतो, शक्ति मंडल, लेम्पस अध्यक्ष नरेंद्र नाथ नायक, सचिव दिवाकर नायक, रोबिन मांडी, मार्शल बास्के, यदू नाथ सोरेन , संजीव दास, पंकज भोल समेत अन्य उपस्थित थे.















