जमशेदपुर: बिष्टुपुर निवासी और टाटा वर्कर्स यूनियन से जुड़े अरविंद सिंह को झारखंड क्षत्रिय संघ का कोषाध्यक्ष बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एमएस सिंह मानस, धर्मवीर सिंह और संजय सिंह गुड्डू ने अरविंद को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिनंदन किया.(नीचे भी पढ़े)
डॉ मानस सिंह ने कहा कि अरविंद सिंह उस संगठन के दस संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं, पुनः कोषाध्यक्ष बनाए से उन्हें ज्यादा खुशी हुई है.















