रांची / जमशेदपुर : झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में ठंड का कहर जारी है, जो लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है. बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आयी है. बुधवार सुबह सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी का 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची के कांके का 2.7 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रहा, जिसमें 2 डिग्री की गिरावट हुई है. सबसे कम विजिबिलिटी डाल्टेनगंज का 300 मीटर रहा. रांची केंद्र के मौसम विशेषज्ञ के अभिषेक आनंद ने बताया कि इन दिनों झारखंड शीतलहर की चपेट में है. अगले दो दिन यानी गुरुवार और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. तत्पश्चात तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है. यानी शनिवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
7 से 9 जनवरी तक इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट – लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले शीतलहर की चपेट में रहेगी. ठंडी हवाएं लोगों के परेशान कर सकती है. (नीचे भी पढ़ें)
बुधवार को जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
राज्य — अधिकतम – न्यूनतम तापमान
रांची (शहर) — 19.4 – 6.6 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर — 23.5 – 7.7 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज — 20.6 – 4.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा — 24.8 – 5.5 डिग्री सेल्सियस
देवघर — 21.3 – 7.6 डिग्री सेल्सियस
बहरागोड़ा — 23.6 – 7.8 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा — 19.7 – 8.2 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग — 18.8 – 5.5 डिग्री सेल्सियस
खूंटी — 22.4 – 2.1 डिग्री सेल्सियस
लातेहार — 17.0 – 8.6 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा — 19.0 – 3.7 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ — 21.3 – 7.4 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला — 24.5 – 5.4 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा — 22.8 – 5.2 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर — 23.6 – 5.7 डिग्री सेल्सियस







