जमशेदपुर : प्रदीप मिश्रा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्टेशन रोड स्थित प्रदीप मिश्रा चौक पर भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज यूनियन (पहले जुस्को श्रमिक यूनियन) श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, ज़िला कांग्रेस कमीटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे उपस्थित थे. उपस्थित अतिथियों ने वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा के मूर्ति पर माला डाल कर उनको श्रद्धांजलि दिया. मंच पर संचालन करते हुए कांग्रेस ज़िला महासचिव ज्योति कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों को मंच पर आने का आग्रह किया और वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष परमात्मा मिश्रा ने स्वागत भाषण कर सब का अभिनंदन किया. (नीचे भी पढें)

अपने भाषण में मुख्य अतिथि ने स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा जी को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित किया और युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रहते हुए उनके कार्यकाल को और उनके संगठन चलाने की अनुभव की तारीफ़ की और उनसे सीखने की बात कही. विशिष्ट अतिथि आनंद बिहारी दुबे ने स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा को नमन करते हुए उनका समय से पहले चले जाने को भारी छती बताया. (नीचे भी पढें)
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अजय पांडेय ने किया. कार्यक्रम में रघुनाथ पांडेय, आनंद बिहारी दूबे, परमात्मा मिश्रा, योति कुमार मिश्र, आशुतोष सिंह, माणिक मल्लिक, मालखान दूबे, कृष्ण पत्रों, अजय पांडेय, आशीष ठाकुर, अशोक सिन्हा, राम बाबू सिंह, नवनीत मिश्रा, रणजीत झा, मुन्ना मिश्रा, मालखान दुबे, संतोष रजक, शुभम झा, सनी सिंह, अमित मिश्रा, अरविंद मिश्रा, भारत सिंह, ओमियो ओझा आदि सदस्य उपस्थित रहे.







