जमशेदपुर: सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सक्रिय राजनेता मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त, सरायकेला‑खरसावा को एक पत्र लिखकर, दो सप्ताह पहले प्राप्त कंबलों के वितरण में देरी पर चिंता व्यक्त की है. वर्तमान में शीत लहर और अत्यधिक ठंड के कारण जनसमुदाय को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, विशेषकर वृद्ध, शारीरिक रूप से कमजोर और आर्थिक रूप से असहाय व्यक्तियों को पत्र में श्री चौधरी ने कहा, पखवाड़े (लगभग दो हफ्ते) से आए हुए कंबलों को अभी तक वितरित नहीं किया गया है, जबकि ठंड चरम पर है. (नीचे भी पढ़े)
शीत लहर को देखते हुए इन कंबलों का वितरण अति शीघ्र करवाना आवश्यक है, ताकि समय पर वृद्धि एवं शारीरिक कमजोर व्यक्तियों को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि कंबलों के वितरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेज़ किया जाए तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों को सहयोगी बनाया जाए.श्री चौधरी ने आशा जताई कि शीघ्र उपायुक्त कार्यालय द्वारा कंबल वितरण की कार्रवाई की जाएगी







